फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   As soon as the railway gate was closed, there was a long traffic jam on the Aata-Itaura road.

Jalaun News: रेलवे फाटक बंद होते ही आटा-इटौरा मार्ग पर लगा लंबा जाम

Wed, 12 Nov 2025 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
As soon as the railway gate was closed, there was a long traffic jam on the Aata-Itaura road.
फोटो - 34 आटा - इटौरा मार्ग पर लगा जाम। संवाद
आटा। आटा-इटौरा मार्ग पर मंगलवार को भारी वाहनों का संचालन शुरू होते ही इलाके में जाम की स्थिति बन गई। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे झांसी-कानपुर रेलखंड से बरौनी -ग्वालियर सुपरफास्ट ट्रेन के गुजरने के दौरान आटा रेलवे क्रॉसिंग नंबर 189 को बंद किया गया। इसके बाद हाईवे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में यात्रियों से भरी रोडवेज बसें और चारपहिया वाहन फंस गए। फाटक खुलने के बाद भी करीब आधा घंटा तक वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन






दरअसल, इटौरा की तरफ से आ रहे मौरंग लदे ट्रक फाटक बंद होने से सड़क पर खड़े हो गए। कुछ ही देर में कई ट्रकों का जमावड़ा लग गया। इसी बीच मौरंग भरने जा रहे खाली ट्रक भी आटा- इटौरा मार्ग पर पहुंच गए, जिससे हाईवे तक जाम फैल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जाम के दौरान आटा गांव जाने वाले रास्ते भी पूरी तरह बंद हो गए। लोग अपने ही क्षेत्र में आने-जाने के लिए घंटों परेशान रहे। आटा बस स्टैंड पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए एक-एक कर वाहनों को निकालना शुरू किया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। लोगों ने सुझाव दिया कि भारी वाहनों को एकतरफा लेन से निकाला जाए और सभी प्रमुख तिराहों पर पुलिस पिकेट लगाई जाए, ताकि स्थानीय वाहनों को जाम की परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन




अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि आटा - इटौरा मार्ग पर जाम की स्थिति की जानकारी मिली है। पुलिसकर्मियों को मौके पर लगाया गया है। व्यवस्था को सामान्य करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा, ताकि आगे जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed