फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ARTO team caught 23 overloaded trucks

एआरटीओ की टीम ने 23 ओवरलोड ट्रक पकड़े

Thu, 13 Oct 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
ARTO team caught 23 overloaded trucks
उरई। जिले में ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चल रहे अभियान में बुधवार को टीम ने 23 ट्रकों को पकड़ा गया है। नौ का चालान किया और 14 ट्रकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। टीम का कहना है कि ओवरलोड ट्रकों को जिले की सीमा से निकलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन झांसी प्रभात पांडे ने ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया। जिले में भी परिवहन विभाग की चार टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन विनय कुमार पांडे ने नौ, उमेश सिंह ने छह, हेमचंद्र गौतम ने पांच और सुरेंद्र अग्रवाल ने तीन ओवरलोड ट्रकों सहित 23 को पकड़ लिया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन विनय पांडे ने बताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
अभियान चलाकर 113 पर कार्रवाई
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड में बुधवार को सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित के निर्देशन में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें कई ट्रेनों की चेकिंग की गई। अभियान में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, यात्री प्रतीक्षालय में अनधिकृत प्रवेश, बिना बुक लगेज एवं गंदगी फैलाने से जुड़े के कुल 113 प्रकरण दर्ज हुए। जिनसे जुर्माना स्वरूप 1,06,990 रुपये वसूल किए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के निर्देश
उरई। एनजीटी के निर्देश पर पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए डीएम चांदनी सिंह ने जनपद स्तर पर एक सेल गठित कर प्रत्येक दिन अनुश्रवण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रधान एवं क्षेत्रीय लेखपाल अपने क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाओं को सख्ती से रोके। उन्होंने बताया कि एडीएम पूनम निगम की अध्यक्षता में अनुश्रवण सेल गठित की गई है। इसमें एएसपी, उप कृषि निदेशक, डीआईओएस, डीपीआरओ सदस्य है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed