फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Arrested for cheating of eight lakhs from shopkeeper

दुकानदार से आठ लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Arrested for cheating of eight lakhs from shopkeeper
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ORAI
दुकानदार से आठ लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

-उरई पुलिस ने आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी।
फोटो नंबर-15-पुलिस गिरफ्त में ठगी का आरोपी जीतेंद्र।
उरई। दो वर्ष पहले दुकानदार से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है और वहां से जिले में लाकर उरई पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ कर आरोपी को जेल भेज दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी प्रभासचंद्र पालीवाल ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया था कि वह कोंच बस स्टैंड के पास मार्बल, स्टील्स आदि की दुकान किए हुए है। 11 नवंबर 2018 को जितेंद्र यादव उर्फ जीत पुत्र शिवबालक यादव निवासी सनसिटी कालोनी दानापुर पटना बिहार आया और उसने बताया कि वह जमशेदपुर, झारखंड से आया है। उसने थोक व्यापारी होने के पंजीकृत कागज दिखाए और सही रेट पर माल देने को कहा। इससे बाद वह होटल में ठहरा और एक दिन बाद दुकान में आकर एक लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसने दस दिन के अंदर 11 लाख 56 हजार 800 रुपये का माल भेजने का वादा किया। इसके बाद उसने माल भेजने का झांसा देकर फोन पर बात की और रुपये भेजने को कहा। इस पर उसने 4 दिसंबर को दो लाख रुपये जितेंद्र के खाते में ट्रांसफर कर दिए फिर दोबारा फोन आने पर दो लाख और तीन लाख रुपये और खाते में ट्रांसफर किए। जब कई दिनों तक माल नहीं आया तो उसने बात की तो जितेंद्र उसे टरकाता रहा। उसने आठ लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद उसने 8 मार्च 2019 को शहर कोतवाली में जितेंद्र के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया। इसकी जांच बल्लभ नगर चौकी इंचार्ज योगेश पाठक के पास थी। वह गुरुवार को जितेंद्र उर्फ जीतू को बिहार के शेखपुर जनपद के अमानपुर गांव से गिरफ्तार कर उरई कोतवाली लाए। आरोपी युवक को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed