फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anna overturns car to save cattle, vegetable trader dies, four injured

अन्ना मवेशी को बचाने में खड्ड में पलटी कार, सब्जी व्यापारी की मौत, चार घायल

Fri, 14 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Anna overturns car to save cattle, vegetable trader dies, four injured
पोस्टमार्टम हाउस में खड़े मृतक के परिजन - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद (जालौन)। उरई राठ रोड स्थित जैसारी मोड़ पर गुरुवार देर रात अन्ना मवेशी को बचाने में सब्जी व्यापारी की लग्जरी गाड़ी (एक्सयूवी) अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। जिससे सब्जी व्यापारी की मौत हो गई और गाड़ी में सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डकोर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल बीएल यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

अमरौधा, कानपुर देहात निवासी नूर अहमद पुत्र महबूब खा (26) अपने साथियों अरशद खान (20), आसिफ खान (30), तौफीक अहमद (18) और कल्लू (33) के साथ अपनी लग्जरी गाड़ी से गुरुवार शाम राठ तगादे पर गए थे। रात आठ बजे के आसपास जब नूर मोहम्मद लौट रहे थे, तभी डकोर थाना क्षेत्र उरई राठ मार्ग पर जैसारी मोड़ के पास अचानक गाड़ी के सामने अन्ना मवेशी आ गया, जिसे बचाने में गाड़ी अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में नूर अहमद की घटना स्थल पर ही मौत गई। जबकि बाकी के साथी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगों को निकलवाकर उन्हें अस्पताल भेजा। मामूली चोटों के कारण सभी घायल देर रात ही कानपुर देहात रवाना कर दिए गए। कोतवाल का कहना है कि नूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधा मोड़, अधूरी गोशालाएं मुसीबत
इलाकाई लोगों ने बताया कि जैसारी मोड़ को अंधा मोड़ कहा जाता है, यहां न तो रोशनी की ही व्यवस्था है और न ही सड़क ही पूरी तरह से ठीक है। रही सही कसर क्षेत्र की अधूरी गोशालाएं पूरी कर देती हैं। जिस कारण मवेशी सड़कों व खेतों में अन्ना घूमते हैं। यही कारण है कि आए दिन मोड़ पर गंभीर सड़क हादसे होते हैं।

थाने में खड़ी क्षतिग्रस्त कार

थाने में खड़ी क्षतिग्रस्त कार- फोटो : ORAI

मृतक नूर अहमद की फाइल फोटो

मृतक नूर अहमद की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed