फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anna collided with bike on highway,The couple fell, the truck coming from behind crushed the woman's hand

हाईवे पर अन्ना मवेशी आने पर टकराई बाइक,

Tue, 14 Jan 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anna collided with bike on highway,The couple fell, the truck coming from behind crushed the woman's hand
घायल पड़ी महिला। - फोटो : ORAI
आटा। बाइक से जा रहे दंपति की बाइक के आगे अन्ना मवेशी आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिरने पर दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला का हाथ कुचल दिया। जिससे दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर हाइवे की एंबुलेंस बुलाकर घायल दंपति को उरई मेडिकल पहुंचाया।
विज्ञापन

झांसी जनपद के ऐरच निवासी राजाबाबू सोमवार की दोपहर पत्नी अलका (22) के साथ कालपी किसी काम से जा रहे थे। जब उनकी बाइक आटा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित टोल के पास उकासा मोड़ पर पहुंची तभी उसकी बाइक के सामने अन्ना मवेशी आ गया और बाइक मवेशी से टकरा गई। जिससे दोनों पति पत्नी हाईवे पर गिर पड़े तभी पीछे से आ रहे ट्रक नेे अलका का हाथ कुचल दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। हादसा देख राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल पहुंचाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed