{"_id":"5de0173a8ebc3e54b0514173","slug":"anna-cattle-harvested-99-bigha-crop-orai-news-knp5288374143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशियों ने 99 बीघा फसल चट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशियों ने 99 बीघा फसल चट की
विज्ञापन
कदौरा ब्लाक में फसल चरते अन्ना मवेशी
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद/सरावन/आटा। जनपद में अन्ना मवेशियों की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सड़कों पर घूमते मवेशियों का झुंड रात होते ही खेतों में घुसकर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहा है। आटा, डकोर और सरावन कस्बों में बुधवार की रात मवेशियों ने 99 बीघा फसल को खराब कर दी। कुछ फसल चरी तो कुछ को रौंदकर खराब कर दिया।
आटा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम कहटा और भंडराडेरा में बुधवार की रात में अन्ना मवेशियों ने लगभग 42 बीघा चना, लाही, अरहर, मटर, की फसल को नुकसान पहुंचाया है। काफी फसल तो चर ली और बची फसल को पैरों से रौंदकर खराब कर दिया। भंडराडेरा निवासी किसान बहादुर की तीन बीघा लाही, श्याम बिहारी सात बीघा लाही, धर्मपाल की तीन बीघा चना, हरिकिशन की तीन बीघा अरहर, दीना की तीन बीघा की सब्जी, बालक राम एक बीघा की मटर, लाला राम की चार बीघा की सब्जी अन्ना मवेशियों ने बुधवार की रात में नष्ट कर दी।
इसी तरह आटा के ही ग्राम कहटा में भी फसलों को मवेशियों ने नुकसान पहुंचाया है। गांव निवासी भगवती अहिरवार के चार बीघा की चना, असनु की तीन बीघा चना, पप्पू की दो बीघा लाही, धूराम की पांच बीघा चना, कपूर सिंह की दो बीघा चना, भगवान सिंह की दो बीघा लाही जानवरों ने नष्ट कर दी। जिससे किसानों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
सरावन प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के तीन किसानों की 42 बीघा मटर की फसल अन्ना मवेशियों की भेंट चढ़ गई। जिसमें किसान महेंद्र प्रताप सिंह की 30 बीघा, ऋषभ राज सिंह की दस बीघा, राज मोहम्मद मंसूरी की दो बीघा मटर अन्ना जानवरों ने साफ कर दी।
वहीं डकोर ब्लाक के मुहम्मदाबाद में भी पांच किसानों की करीब 15 बीघा फसल अन्ना मवेशियों ने चट कर दी। इनमें रियाज खां की चार बीघा में मटर, मोहब्बत शाह की तीन बीघा मटर, इमरान की दो बीघा, अवध की दो बीघा और खेमचंद्र की तीन बीघा मटर की फसल को बुधवार की रात अन्ना मवेशियों ने खराब कर दिया। किसानों का कहना है कि अधिकारी सिर्फ दावे करते हैं, मवेशियों को गोशालाओं को तक पहुंचाते नहीं, जिस कारण ही भूखे मवेशी खेतों पर धावा बोल रहे हैं।