{"_id":"5e20b2cd8ebc3e4b533c79f3","slug":"anna-cattle-are-wet-in-rain-orai-news-knp538856139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भीग रहे अन्ना मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भीग रहे अन्ना मवेशी
विज्ञापन
सरावन में बारिश में भीगते अन्ना मवेशी
- फोटो : ORAI
ऊमरी/मुहम्मदाबाद/सरावन। गोशालाओं को दुरुस्त रखने का दावा करने वालों की पोल भी बारिश ने खोलकर रख दी है। बारिश के दौरान गोशालाओं में मवेशी भी भीगते नजर आए। इतना ही नहीं जिन मवेशियों को टैग लगाकर उन्हें चिह्नित किया गया है, वे भी सड़कों पर इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। गोशालाओं में कुछ दिन पहले लगाए गए तिरपाल भी तितर बितर हो गए हैं। अलाव का भी कोई इंतजाम नहीं है। जिससे मवेशी ठंड से ठिठुर रहे हैं।
सरावन प्रतिनिधि के मुताबिक, कस्बा व मजरा खितौली की गोशालाएं आधी अधूरी पड़ी हुई हैं। दोनों ही गोशालाओं में न छाया है और न ही भूसा चारे का कोई इंतजाम है। जिस कारण किसान भी मवेशियों को गोशाला में नहीं रखने देते हैं। लिहाजा अन्ना मवेशी सड़कों पर ही भटकते हुए भीग रहे हैं। किसान कुलदीप, राजेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि न जाने कब अन्ना मवेशियों की समस्या से निजात मिलेगी। प्रशासन से भी कई बार गुहार की जा चुकी है।
ऊमरी प्रतिनिधि के मुताबिक, अधूरी पड़ी गोशालाओं के कारण अन्ना मवेशी बारिश में इधर उधर भटक रहे हैं। कहीं किसी मकान के दरवाजे पर कहीं दुकानों के टीन शेड के नीचे बारिश से भीगे मवेशियों का झुंड कभी भी देखा जा सकता है। हैरत की बात तो यह है कि कई मवेशियों में उन्हें चिह्नित किए जाने का टैग भी लगा है। इसके बाद भी किसी अधिकारी कि नजर उन मवेशियों पर नहीं पड़ रही, जिससे कि उन्हें गोशालाओं तक पहुंचाया जा सके।

मुहम्मदाबाद स्थित गोशाला में कीचड़ और जलभराव के बीच भीगते मवेशी- फोटो : ORAI

बारिश से बचने के लिए बंद पड़े पशु अस्पताल में खड़े अन्ना मवेशी- फोटो : ORAI
विज्ञापन