{"_id":"5dcef8a48ebc3e547b5e7bb2","slug":"anna-cattle-are-stopping-the-speed-of-trains-orai-news-knp5260580170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर पहुंचकर रेल की रफ्तार को थाम रहे अन्ना मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर पहुंचकर रेल की रफ्तार को थाम रहे अन्ना मवेशी
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर घूमते अन्ना मवेशी
- फोटो : ORAI
उरई। छुट्टा जानवर ट्रेन संचालन में बाधा पैदा कर रहे हैं। आए दिन ट्रैक पर आने से ट्रेन की चपेट में आकर कट जाते हैं। इंजन से मवेशी के अवशेष निकालने के लिए ट्रेनों को रोकना पड़ता है।
उरई आटा और उरई भुआ सेक्शन में सबसे ज्यादा छुट्टा मवेशी ट्रेन यातायात बाधित कर रहे हैं। आरपीएफ इस सेक्शन के गांव में जाकर ग्रामीणों से जानवर छुट्टा न रखने को कह चुके हैं। छुट्टा जानवर छोड़ने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। रेलवे क्रासिंग पर छुट्टा मवेशी न छोड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता रहता है। फिर भी इसका ज्यादा असर नहीं दिखाई दे रहा है।
छुट्टा मवेशियों को ट्रैक तक पहुंचने से रोकने के लिए सेक्शन में कई जगह तार भी लगाए गए हैं। ट्रैक के किनारे गड्ढे भी खोदे गए है। यह उपाय भी कारगर नहीं रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय का कहना है कि ग्रामीणों की जागरुकता के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अब छुट्टा पशुओं को छोड़ने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आरपीएफ पुलिस लोगों को समझाती- फोटो : ORAI
विज्ञापन