{"_id":"68ae145b0c0e5699de036135","slug":"angry-villagers-shouted-slogans-against-namami-gange-officials-for-not-building-the-road-orai-news-c-224-1-bnd1005-133764-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने नमामि गंगे अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने नमामि गंगे अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
माधौगढ़। नमामि गंगे विभाग द्वारा खोदी गई सड़क से ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को नमामि गंगे अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में प्रधान पति के सड़क बनवाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मींगनी के मजरा हिम्मतपुरा निवासी आनंद, रविशंकर, अशोक कुमार, कैलाश, आनंद, आशीष आदि लोगों का कहना है कि नमामि गंगे अधिकारियों की अनदेखी के चलते टंकी का बोर खराब होने से घरों में अभी तक एक बूंद पानी नहीं पहुंचा है। शिकायत के बावजूद भी कोई भी अधिकारी देखने तक नहीं आया। नमामि गंगे द्वारा सड़कें खोद देने से निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कान्हा गोशाला के पास वर्ष 2021 में टंकी का निर्माण कराया गया था। चार साल होने के बाद भी पीने का पानी घरों तक नहीं पहुंचा है। नमामि गंगे द्वारा खोदी गई सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा है। साथ ही दोपहिया वाहनों को निकालने में परेशानी हो रही है। एसडीएम अशोक कुमार सोनी का कहना है कि नमामि गंगे के अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।