फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Angry villagers denied tool fair

उपकरण न मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

Mon, 19 Oct 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Mon, 19 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers denied tool fair
बिजली उपकरण न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को उरई के कालपी रोड स्थित बिजली विभाग के दफ्तर पर खूब हंगामा किया। इस दौरान प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बवाल बढ़ता देख कर्मचारियों ने इसकी जानकारी बड़े अफसरों को दी।
विज्ञापन



सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों को समस्या का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। जिले के अलग-अलग गांवों के करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण सोमवार की दोपहर 12 बजे कालपी रोड उरई स्थित बिजली विभाग के स्टोर में पहुंच गए।
विज्ञापन



 यहां पर उन्होंने अपने-अपने गांव के लिए विद्युत उपकरण मांगा। स्टोर में मौजूद कर्मचारियों ने ग्रामीणों को टरकाना चाहा। इस बात पर ग्रामीण भड़क उठे और जिला प्रशासन व बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसपर कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने मामले की जानकारी बड़े अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलने पर एसडीएम सदर डॉ. एबी सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द ही निराकरण कर दिया जाएगा। इसके बाद करीब दो घंटे के बवाल के बाद मामला शांत हो सका।



उधर, हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्टोर प्रभारी विद्युत उपकरण देने के नाम पर उनसे पहले से ही घूस ले चुके हैं। इसके बावजूद वह विद्युत उपकरण नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों के आरोप को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को जल्द दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed