फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Angry villagers ate cow dung in front of the cow shed

Jalaun News: नाराज ग्रामीणों ने गोशाला के सामने खाया गोबर

Sat, 18 Jan 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers ate cow dung in front of the cow shed
अस्थाई गोशाला हरौली के सामने गोबर खाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।  - फोटो : अस्थाई गोशाला हरौली के सामने गोबर खाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
संवाद न्यूज एजेंसीमाधौगढ़। अस्थाई गोशाला हरौली में संरक्षित गोवंशों को प्रधान द्वारा भूसा, दाना न खिलाने से नाराज ग्रामीणों ने गोशाला के सामने धरना प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने गोबर खाकर विरोध जताया। बीडीओ गणेश कुमार वर्मा ने मामले में जांच के आदेश दिए। तब ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के अस्थाई गोशाला हरौली में प्रधान सचिव द्वारा संरक्षित गोवंशों को भूसा, दाना नहीं दिया जा रहा है। भूख से गोवंश मर रहे हैं। नाराज ग्रामीणों ने गोशाला के सामने तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीण विक्की सिंह, देवेंद्र सिंह, रामप्रताप सिंह का कहना हैं कि गांव में लगभग 15-16 गोवंश घूम रहे हैं। रात के अंधेरे में फसलों को चट कर रहें हैं। गोशाला में तैनात तीन केयरटेकर की जगह दो केयर टेकर हरप्रसाद दोहरे व राजेंद्र राठौर तैनात हैं। तीसरे केयर टेकर के नाम पर प्रधान समरथ पाल ने अपने ट्रैक्टर चालक शिव प्रताप दोहरे का नाम दर्ज किया हैं। गोशाला में एक लाख रुपये की जाली लगाएं जाने के एवज में मात्र दस फिट जाली लगाई गई। गोशाला में एक साल से कैमरा हटा लिए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है भोजन के अभाव में लगभग 20-25 गोवंशों की मौत हो चुकी हैं। 5-6 गोवंश बीमार हैं। नाराज ग्रामीणों ने गोबर खाकर विरोध जताया। सूचना पर पहुंचे बीडीओ गणेश कुमार वर्मा व सचिव अमित गुर्जर मौके पर पहुंचे। धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को शांत कराकर जांच कराने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन में धरमवीर सिंह, रामनरेश सिंह ,राजू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed