फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Angry people blocked the power system

Jalaun News: बेपटरी बिजली व्यवस्था पर गुस्साए लोगों ने जाम लगाया

Sat, 20 May 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 20 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Angry people blocked the power system
उरई। बिगड़ी बिजली व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार की सुबह बघौरा मोहल्ले के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने महाराणा प्रताप चौराहे के पास जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में एक सप्ताह से अधिक समय से पर्याप्त बिजली न मिलने से नाराज चुर्खी बाइपास के वार्ड चार व वार्ड 13 के सैंकड़ों लोगों ने शुक्रवार की सुबह नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि लगातार फाल्ट व जर्जर तारों के टूटने से उन्हें बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। बीमार बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे सभी परेशान हैं। लोगों की रातों की नींद नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा पानी की भी समस्या है। घरों में पानी न होने से परेशानी बढ़ गई है। आलम यह है कि लोगों को खरीदकर पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट से जाम लगाए लोगों से बात कराई। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर जाम खुला तब कहीं जाकर यातायात शुरू हो सका। देवेंद्र जाटव, अजय गौतम ,हिमांशु खरकया, बैजनाथ, रीतेश, देवेंद्र व प्रद्युम्न सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उरई। जिले में पिछले दिनों से गड़बड़ाई बिजली व्यवस्था पर स्वराज इंडिया पार्टी ने जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष पंकज सहाय ने कहा कि गर्मी शुरू होते ही बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई है। फाल्ट के बहाने बिजली काटी जा रही है। कहा कि अगर व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी तो आंदोलन किया जाएगा। (संवाद)


रामपुरा। विकास खंड क्षेत्र की 2500 की आबादी वाली ग्राम पंचायत मानपुरा का एक इलाका चार दिनों से बिजली की समस्या से जूझ रहा है। बिजली आपूर्ति के लिए लगाईं गई तीन में एक डीपी चार दिनों से फुंकी पड़ी हैं। जिसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को कराई जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई है। ग्राम प्रधान इंद्रजीत राठौर ने बताया कि गांव में जबसे 25 केवी की डीपी फुंकी हैं, तबसे गांव का एक इलाके के लगभग 50 घरों में अंधेरा है। ऐसे में गर्मियों के इन दिनों में पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं।



रामपुरा। भीषण गर्मी के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके लिए गलत खानपान को ही प्रमुख कारण माना जा रहा है। चिकित्साधिकारी रामपुरा अरुण जादौन ने बताया कि सीएचसी में जुकाम, बुखार, सिर दर्द, उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे बचाव के लिए लोगों को खानापान पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही बाजार में मिल रही मिलावटी चीजों से भी परहेज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed