{"_id":"68b4a4cf87c5d400de0923f3","slug":"an-old-man-was-beaten-to-death-for-opposing-cutting-of-wires-orai-news-c-224-1-ori1001-133982-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तार काटने का विरोध करने पर वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तार काटने का विरोध करने पर वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। चटसारी गांव में शनिवार शाम पिता-पुत्र ने खंभे पर चढ़कर वृद्ध के घर का तार काट दिया। विरोध करने पर वृद्ध को पीट-पीटकर बेदम कर दिया। परिजन वृद्ध को सीएचसी ले गए, डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्जकर पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
कैलिया थाना क्षेत्र के चटसारी गांव निवासी बालमुकुंद सिंह कौरव (80) शनिवार की शाम परिजनों के साथ खाना खा रहे थे। पड़ोसी तुलसीराम केवट व उसका पुत्र छत्रपाल उनकी छत पर पहुंचा और खंभे पर चढ़कर बिजली सही करने लगे। इसी दौरान बालमुकुंद की बिजली का केबल कट गया और उनकी लाइट चली गई।
घर की लाइट जाने के बाद बालमुकुंद छत पर आए और पड़ोसियों से उसे भी सही करने के लिए कहा। इस पर पिता-पुत्र ने केबल जोड़ने से मना कर दिया। वृद्ध ने जब इसका विरोध किया तो पड़ोसी तुलसीराम व उसके पुत्र छत्रपाल ने लात-घूसों से वृद्ध को इतना पीटा की वह बेदम हो गया। अचेत होने पर पड़ोसी भाग गए।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई। जहां वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पौत्र रसाल सिंह का आरोप है कि आरोपियों ने उनके बाबा को इतना मारा की उनकी मौत हो गई। पौत्र की तहरीर पर तुलसीराम व उसके पुत्र छत्रपाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा का कहना है कि पिता पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।