फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   An old man died after falling from the roof of a tube well

Jalaun News: नलकूप की छत से गिरकर वृद्ध की मौत

Mon, 16 Sep 2024 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
An old man died after falling from the roof of a tube well
सिरसाकलार। नलकूप की छत से गिरकर वृद्ध की मौत हो गई। सुबह लोगों ने उसे छत के नीचे पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तरसौर गांव निवासी ओमकार वर्मा (70) गांव के ही कोटेदार के यहां रहकर काम करते थे। इसके साथ ही वह उनके नलकूप की रखवाली भी करते थे। शनिवार रात वह नलकूप की छत पर सो रहे थे। अनुमान है कि रात में किसी काम से उठने पर मुंडेर का अंदाजा न मिलने पर नीचे गिरकर उनकी मौत हो गई। लोगों ने सुबह उनका शव पड़ा देखकर कोटेदार व परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि उनकी शादी नहीं हुई थी। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वह कोटेदार के पास रहते थे। परिजनों के किसी भी प्रकार की शिकायत न होने पर बिना पुलिस को सूचना दिए उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed