{"_id":"66e5f87c05e48378ae0fcf0c","slug":"an-old-farmer-died-due-to-a-vehicle-collision-orai-news-c-224-1-ka11004-119681-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वाहन की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वाहन की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत
Sun, 15 Sep 2024 02:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
कदौरा। वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह गणेश आरती में शामिल होने कदौरा जा रहे थे।
थाना क्षेत्र के पंडोरा गांव निवासी श्यामबाबू (60) शुक्रवार को गणेश महोत्सव में कदौरा में आयोजित आरती में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही बाइक गांव के बाहर पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी प्रभात सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश की जा रही है।