फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Amita's rakhi became sdm

एसडीएम बनीं अमीटा की बेटी राखी

Fri, 19 Feb 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Amita's rakhi became sdm
माता पिता के साथ एसडीएम बनी राखी (बीच में) - फोटो : ORAI
एट (जालौन)। लोक सेवा आयोग की 2019 की परीक्षा में कोंच तहसील के अमीटा गांव की होनहार बेटी राखी ने सफलता अर्जित की है। एसडीएम पद पर चयनित हुई राखी लखनऊ मंडल में पुलिस विभाग में कार्यरत एक सिपाही बेटी हैं। राखी की सफलता से पूरे अमीटा गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

ब्लॉक कोंच के ग्राम अमीटा की रहने वाली राखी ने हाईस्कूल एमजीआई कॉलेज लखनऊ और इंटरमीडिएट आईटी कॉलेज लखनऊ से उत्तीर्ण किया। पिता प्रकाशचंद्र वर्मा पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत हैं और माता सुषमा गृहिणी हैं। परिजनों के मुताबिक राखी ने तीन बार यूपीएससी परीक्षा दी और 2017 में वह एम्प्लॉयमेंट अधिकारी व 2018 में होमगार्ड की जिला कमांडेंट बनी। इस बार 2019 में उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए किया गया है। तीन भाई बहनों में अकेली राखी की सफलता से परिजन व नाते रिश्तेदार ही नहीं गांव वाले भी गदगद हैं।
विज्ञापन

राखी का कहना है कि डॉ भीमराव अंबेडकर उनके आदर्श हैं। राखी के बड़े भाई प्रशांत भी पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं तो दूसरे नंबर का विशांत क्रिकेट की कोचिंग में रुचि लेकर तैयारी कर रहा है जबकि सबसे छोटा निशांत इंटर में पढ़ाई कर रहा है। राखी के रिश्तेदार अनिल कुमार उर्फ मुन्ना चौधरी अमीटा में रहकर खेती बाड़ी कर रहे हैं। भतीजी के पीसीएस में चयन होने के बाद वे फूले नहीं समा रहे हैं। कहना है कि बचपन से ही राखी पढ़ाई में काफी तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed