फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Amin has been sitting at home for 25 years due to lack of work.

Jalaun News: काम न मिलने के कारण 25 सालों से घर पर बैठे हैं अमीन

Mon, 16 Feb 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Amin has been sitting at home for 25 years due to lack of work.
जालौन। 25 सालों से काम न मिलने के कारण सीजनल संग्रह अमीन घर पर बैठे हैं। नौकरी से वंचित सीजनल संग्रह अमीनों ने डीएम से स्थाई नियुक्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग ने राजस्व वसूली के लिए 1989 में सीजनल अमीनों की नियुक्ति की थी। इन अमीनों ने मेहनत करके सरकार का राजस्व वसूल कर खजाने को भरा था। सरकार ने अधिकांश सीजनल अमीनों को स्थाई कर दिए हैं लेकिन तहसील में अभी भी छह से अधिक सीजनल अमीन ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक सरकार की ओर से स्थाई नियुक्ति नहीं दी गई है। स्थाई नियुक्ति न होने व अन्य कोई काम न होने के कारण सीजनल अमीनों के परिवार आज भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। तहसील के सीजनल अमीन उमाकांत श्रीवास्तव, जगमोहन यादव, अखिलेश श्रीवास्तव बताते हैं कि 1989 में उन्हें सीजनल अमीन के पद पर नियुक्त किया गया था। चार फसली वसूली के साथ उन्होंने 2001 तक वसूली की थी। उनके सभी साथियों को स्थाई नियुक्त मिल चुकी है लेकिन शेष सीजनल अमीनों को आज तक स्थाई नियुक्ति नहीं मिल पाई है। उम्र बढ़ने व अन्य कोई काम न होने के कारण उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए है। सीजनल राजस्व संग्रह अमीनों ने आरोप लगाया कि इस मामले में शासन को गुमराह करके उन्हें नौकरी से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि उन्हें स्थाई नियुक्ति दिलाई जाए ताकि वह अपने परिवारों का भरण पोषण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed