फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Amid tight security, polling

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान

Sun, 18 Oct 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sun, 18 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Amid tight security, polling
कोंच व नदीगांव ब्लाक में जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के तीसरे चरण के चुनाव में शनिवार को चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। दोनों ब्लाकों में औसत 68.43 प्रतिशत मतदान की जानकारी मिली है। कोंच ब्लाक में 70.37 फीसदी मतदान व नदीगांव में 66.49 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन



 इस बीच छिटपुट घटनाओं के अलावा कहीं से किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली है। कुछ केंद्रों पर फर्जी मतदान व बूथ कैप्चरिंग की खबरें उड़ीं, इस बारे में पूछने पर प्रशासनिक अधिकारी कन्नी काट गए। इस दौरान मंडलायुक्त के राममोहन राव, डीआईजी अजय मोहन शर्मा, डीएम रामगणेश स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन



कोंच व नदीगांव के ब्लाक के 239 मतदान केंद्रों पर शनिवार को सुबह मतदान शुरू हुआ। दोनों ब्लाकों में जिला पंचायत की पांच सीटों-रेंढर, कैलिया, खकसीस, पहाड़गांव व दिरावटी व क्षेत्र पंचायत की कुल 147 सीटों के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस दौरान कोंच ब्लाक में 70.37 फीसदी व नदीगांव में 66.49 फीसदी मतदान हुआ। शांतिपूर्ण मतदान कराने के बाद कोंच में  एसआरपी इंटर कालेज और नदीगांव के जिला परिषद इंटर कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटियां जमा करने के बाद पोलिंग पार्टियां वापस आनी शुरू हो गई हैं।



उधर, नदीगांव ब्लाक के देवगांव में बूथ कैप्चरिंग की खबरें मिली थीं जिन्हें प्रशासन ने अफवाह बताया है। मुन्नीदेवी परैथा मतदान केंद्र पर वोट डालने जब पहुंची तो उनका वोट पहले ही पड़ चुका था। लिहाजा उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। उधर, सीमावर्ती मध्यप्रदेश से लगती बीहड़पट्टी के कुछ गांवों में फर्जी मतदान की भी खबरें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed