फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ambulance stuck in jam, injured dies

जाम में फंसी एंबुलेंस, घायल ने दम तोड़ा

Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck in jam, injured dies
कालपी में लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। - फोटो : ORAI
कालपी (जालौन)। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते कानपुर-झांसी हाईवे पर लगने वाला जाम अब जानलेवा होता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर कालपी और जोल्हूपुर मोड़ के बीच जाम में करीब डेढ़ घंटे तक फंसी एंबुलेंस में मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने बाहर निकलकर जब चीखना चिल्लाना शुरू किया तो राहगीरों और आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह रास्ता बनाकर एंबुलेंस को उरई लौटाया।
विज्ञापन

बता दें कि कालपी के पास हाईवे पर बन रहे ओवरब्रिज के कारण करीब दो माह से रोजाना ही भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। जिस कारण कानपुर और झांसी की ओर आने जाने वालों को घंटों जाम का शिकार होना पड़ता है। शुक्रवार को भी यही स्थिति रही। सुबह से हाईवे की दोनों लेन पर ट्रकों व बसों की कतारें रेंग रही थी। इसी बीच दोपहर करीब तीन बजे के आसपास जोल्हूपुर मोड़ व चौरासी गुंबद के मध्य एक प्राइवेट एंबुलेंस जाम में फंस गई। जिसमें उरई के निकट सड़क हादसे में घायल हुए इजहार अली (42) निवासी राजपुर परिजनों के े साथ थे। उन्हें गंभीर हालत में उरई जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था।
विज्ञापन

करीब साढ़े चार बजे तक घायल की एंबुलेंस डेढ़ दो किमी. ही कालपी की ओर बढ़ पाई थी कि तभी इजहार ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। उसे मृत देखकर परिजन रोते बिलखते हुए एंबुलेंस से बाहर निकल आए। परिजनों का चीखना चिल्लाना देख आसपास के राहगीर और दुकानदार भी सहम गए। आनन फानन में पीछे के वाहनों को हटवाकर जैसे तैसे एंबुलेंस भर की जगह बनाई गई और उसे मदारीपुर रोड से मंगरौल होते हुए वापस उरई भेजा गया। हाईवे के दुकानदारों ने बताया कि गुरुवार रात से ही हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। इस संदर्भ में एसडीएम कौशल कुमार का कहना है कि एंबुलेंस जाम में फंसी थी, यह पुलिस को देखना चाहिए था और हाईवे के दूसरी ओर से उसे निकलवाने का प्रयास करना था। वे स्वयं पूरा मामला पता कराकर उचित कार्रवाई करेंगे। वहीं उरई पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed