फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ambulance drivers assaulted at the hospital gate

अस्पताल गेट पर एंबुलेंस चालकों में मारपीट

Thu, 02 Jul 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ambulance drivers assaulted at the hospital gate
उरई । शहर के जिला अस्पताल गेट पर प्राइवेट एंबुलेंस चालकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दोनो गुटों के तीन लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई पर बाद में बिना किसी लिखापढ़ी के तीनों को छोड़ दिया गया। कोतवाल शिव गोपाल का कहना है कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी पर अब अस्पताल गेट पर एंबुलेंसों को खड़े नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि काफी समय से शहर के अस्पताल गेट पर अवैध रूप से प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी रहती हैं। इनके चालकों के बीच आए दिन उत्पात होता रहता है। कई बार अस्पताल प्रशासन व पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद भी वाहन नहीं हटाए जिसके चलते यहां कई बार आपस में मारपीट भी हो चुकी है। बुधवार देर रात एक बार फिर एंबुलेंस चालकों के दो गुट आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। अस्पताल गेट पर हुए बवाल से वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

फिर सूचना पाकर पुलिस पहुंची और चालकों को खदेड़कर सभी गाड़ियां हटवाईं। बल्लभ नगर चौकी इंचार्ज योगेश पाठक तीन आरोपियों को लेकर कोतवाली भी आए। कोतवाल का कहना है कि इस बार चेतावनी देकर छोड़ा गया है और हिदायत दी गई है कि गेट पर यदि कोई प्राइवेट एंबुलेंस अथवा वाहन खड़ा नजर आया तो सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की अचानक सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed