फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   All the farmers of Bundelkhand will apologize for the loan

बुंदेलखंड के सभी किसानों के कर्ज करें माफ

Tue, 11 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Tue, 11 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
All the farmers of Bundelkhand will apologize for the loan
पत्रकारों से बात करते भाकियू प्रदेश अध्यक्ष जादौन। - फोटो : अमर उजाला

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों की कर्जमाफी उनकी जोत के हिसाब से न आंकी जाए। यहां के सभी किसानों का कर्ज एक कलम से पूरा का पूरा माफ किया जाए। तब जाकर किसानों की दशा कुछ सुधर सकती है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में भाकियू नेता ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी का मुद्दा बुंदेलखंड के किसानों की हालत देखकर ही भाजपा ने संकल्प पत्र में रखा था। वादे के मुताबिक सरकार ने कैबिनेट की पहली ही बैठक में किसानों की कर्जमाफी का ऐलान कर स्वागत योग्य कदम उठाया है, लेकिन छोटी और बड़ी जोत जैसे शब्दों में किसानों को बांधकर देखना ठीक नहीं है। बताया कि बुंदेलखंड की अधिकांश जोत ऊबड़-खाबड़ है और यह बारिश पर निर्भर है।
विज्ञापन


इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश जोत सीमा अधिनियम 1971 में बुंदेलखंड के किसानों की असिंचित की जोत सीमा को 18 एकड़ के बजाय ढाई गुना अर्थात 45 एकड़ रखी गई है। मतलब बिल्कुल साफ है कि बुंदेलखंड में शेष प्रदेश के सापेक्ष ढाई गुना कम उत्पादकता है। कानूनन यहां के बड़े किसान भी अन्य प्रदेश के मुकाबले लघु और सीमांत किसानों से भी गए गुजरे हैं। यही वजह है कि बुंदेलखंड के सरकारी अनुदान वापस हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड के समस्त किसानों की लघु एवं सीमांत जैसा वर्गीकरण खत्म कर पूरा कर्ज माफ करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन और ज्ञापनों के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय का ध्यान इस ओर खींचने के प्रयास चल रहे हैं। भाकियू प्रतिनिधिमंडल सीएम योगी से मुलाकात कर अपनी बात जोरदारी के साथ रखेगा।  इस दौरान रामलखन इटा, तहसील अध्यक्ष चतुरसिंह, श्यामसुंदर, रामप्रताप, शारदा मास्टर, रामस्वरूप, डॉ. पीडी निरंजन, भगवानसिंह, केदारनाथ, प्रतापसिंह डाढी, जयराम सिंह, हरीराम, कौशल किशोर सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed