{"_id":"669ed7ba3005a7ed5904f6d4","slug":"all-four-accused-who-beat-up-a-youth-and-held-him-hostage-have-been-arrested-orai-news-c-224-1-ori1001-117581-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक को पीटकर बंधक बनाने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक को पीटकर बंधक बनाने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार
Tue, 23 Jul 2024 03:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। हमीरपुर-जोल्हूपुर हाईवे स्थित कदौरा बस स्टैंड में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार निकालने के विवाद में कार सवार युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पीटकर कार में बंधक बनाकर दो किमी दूर फेंक दिया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर कार मालिक को पकड़कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कस्बे के मोहल्ला पुराना बाजार निवासी मोहम्मद अलीम बाइक से रविवार को बस स्टैंड पर चाय पीने जा रहा था। चतेला तिराहे के पास मुड़ने पर बवीना तरफ़ से आ रही तेज रफ्तार कार लहराकर निकल गई थी। तब बाइक सवार अलीन में पीछाकर कार रुकवा ली थी। विरोध करने पर कार सवार युवकों ने मारपीट करते हुए युवक को कार में बंधक बनाकर दो किमी.दूर बागी फार्म के पास फेंक दिया था।
घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए कार नंबर के आधार पर कार मालिक की पहचान कर ली। इसके बाद युवकों की पहचान महोबा जिले के कबरई निवासी सलिल शर्मा, उदित साहू, वीरेंद्र राणा व कदौरा के हांसा निवासी रामजी शर्मा के रूप से में हुई। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर कार को भी बरामद कर लिया है। सीओ कालपी डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया की घटना के सभी आरोपियों को पकड़ कर कार बरामद कर ली गई है।