{"_id":"5c7ec22abdec2214046ee375","slug":"age-of-grief-from-the-collision-of-pickup","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से वृद्धा की मौत
Wed, 06 Mar 2019 12:08 AM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम बाबई निवासी सुदामा की 60 वर्षीय पत्नी मुल्लन देवी उर्फ मुला मंगलवार की सुबह अपने घर के दरवाजे झाड़ू लगा रही थी। तभी दूध डेयरी की तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी उसे टक्कर मारती हुई निकल गई, जिससे वह गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन घर से निकलकर दौड़े और आनन
विज्ञापन
फानन में राजकीय मेडिकल कालेज उरई लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर चालक पिकअप समेत भाग गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन