फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After the departure of monsoon, the mercury rose again

Jalaun News: मानसून की विदाई के बाद फिर चढ़ा पारा

Mon, 05 Oct 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
After the departure of monsoon, the mercury rose again
उरई। मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। तेज धूप और बढ़ती उमस लोगों को परेशान करने लगी है।
विज्ञापन

रविवार को जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।सुबह शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। एक दिन में तापमान में हुई मामूली बढ़ोतरी का असर मौसम पर साफ दिखाई दिया। सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय धूप का असर और बढ़ गया। शाम को तापमान में कुछ गिरावट के बावजूद वातावरण में उमस बनी रही।

मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने बताया कि मानसून अब समाप्त हो चुका है। आने वाले दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। तापमान में एक-दो डिग्री का मामूली उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, लेकिन बारिश की फिलहाल कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में दिन के समय धूप का असर बना रहेगा, जबकि सुबह और रात के समय मौसम में धीरे-धीरे बदलाव महसूस हो सकता है। अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed