फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After quarreling with his wife, the young man committed suicide by jumping in front of a train

Jalaun News: पत्नी से झगड़ कर युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

Tue, 31 Dec 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 31 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
After quarreling with his wife, the young man committed suicide by jumping in front of a train
उरई (जालौन)। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुबह रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के बागी गांव निवासी अर्जुन सिंह (25) ने कालपी कोतवालीव क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। भाई विशाल ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। इधर कुछ दिनों से उसकी पत्नी शशि उससे प्रतिदिन विवाद कर रही थी। जिससे वह परेशान रहता था।
विज्ञापन

इसी के चलते वह सोमवार को घर से निकल आया और उसने जान दे दी। बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पहले हमीरपुर जिले के खरेला गांव निवासी शशि से हुई थी। उसके अभी तक कोई संतान नहीं है। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed