फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After one case came to light, a series of complaints started

Jalaun News: एक मामला सामने आने के बाद शुरू हो गया शिकायतों का सिलसिला

Tue, 14 Jan 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
After one case came to light, a series of complaints started
उरई। राजकीय नर्सिंग कॉलेज में छात्रा के शोषण का मामला नया नहीं है। जब एक छात्रा ने शिक्षक पर यौन शोषण का आरोप लगाया और दूसरी छात्रा ने इसकी पुष्टि की तो शिकायतों का सिलसिला चल पड़ा। कई छात्र-छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाने पर फेल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। एंटी रैगिंग कमेटी और शासन को भेजी गई शिकायत के बाद जांच करने पहुंची टीम के सामने छात्र-छात्राओं ने ऐसे कई खुलासे हुए।
विज्ञापन



बता दें कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2022 से नर्सिंग कॉलेज का संचालन शुरू हुआ। इस समय 176 छात्र-छात्राएं बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों के लिए कॉलेज परिसर में ही कैंपस बनाया गया है। कैंपस में रहने वाली एक छात्रा ने अपने शिक्षक भानु शर्मा पर यौन शोषण का आरोप लगाकर शासन को शिकायत भेजी थी।
विज्ञापन


मामले की जांच शुरू हुई तो एक अन्य छात्रा ने भी यौन शोषण की बात सही होने की पुष्टि की। डॉ. पुनीत अवस्थी की अगुवाई में बनी पांच सदस्यीय जांच समिति के सामने 9 जनवरी को नर्सिंग कॉलेज के 25 छात्र-छात्राओं ने अपने बयान दर्ज कराए। इसमें 14 छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि मेस में भोजन की गुणवत्ता खराब है। जब भी उन्होंने इसका विरोध किया तो फेल करने की धमकी दी गई। कॉलेज से ही छात्र-छात्राओं को महंगी स्टेशनरी और गुणवत्ताहीन ड्रेस खरीदने को बाध्य किया जाता है। आपातकाल में भी छुट्टी मंजूरी नहीं की जाती। छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन के लिए 1000 रुपये की वसूली की गई है। शिक्षकों द्वारा छात्रों का चरित्र हनन किया जा रहा है। रैगिंग के नाम कर कार्रवाई नहीं होती है। रैगिंग में शिक्षक भी शामिल होते हैं और विरोध करने पर फेल करने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि वह कई दिनों से यह उत्पीड़न सह रहे हैं, बर्दाश्त की हद होने पर शिकायत करने को मजबूर हुए हैं। शिकायत करने पर नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्या और उपप्रधानाचार्या ने भी कार्रवाई नहीं की और मामले को दबाने का प्रयास किया।


कोट::


नर्सिंग कॉलेज में मिली शिकायतों के बाद शिक्षक भानु शर्मा की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। उनसे सरकारी आवास दो दिन के भीतर खाली करने के लिए कहा गया है। प्रधानाचार्या व उपप्रधानाचार्या के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है। नर्सिंग कॉलेज में होने वाली परीक्षाओं के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज के पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। मामले को शासन प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।

- डॉ. अरविंद त्रिवेदी, प्रधानाचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed