फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After murdering a woman, her body was wrapped in a plastic sheet and thrown away.

Jalaun News: महिला की हत्या कर शव प्लास्टिक की चादर बांधकर फेंका (संशोधित)

Tue, 17 Oct 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 17 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
After murdering a woman, her body was wrapped in a plastic sheet and thrown away.
फोटो - 20 घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते एसपी डॉ. ईरज राजा
विज्ञापन

खेत मालिक ने चारा काटने के विरोध में घटना को दिया अंजाम, गिरफ्तार
चुर्खी थाना के बिनौरा बैध गांव की घटना, चार लेने की बात कहकर रविवार सुबह निकली थी
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। चारा काटने के विरोध में खेत मालिक ने महिला की हत्या कर शव प्लास्टिक की चादर में बांधकर फेंक दिया। सनसनीखेज घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ एसपी मौके पर पहुंचे। देर शाम पुलिस से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की।
चुर्खी थाना क्षेत्र के बिनौरा बैध गांव निवासी रज्जन की पत्नी गीता (40) रविवार की सुबह लगभग नौ बजे घर से जानवरों के लिए चारा लेने खेतों की तरफ गई थी। शाम तक वह जब घर नहीं पहुंची तो बड़ी पुत्री मुस्कान ने पिता रज्जन को जानकारी दी। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी महिला के न मिलने पर रज्जन थाने पहुंचा और गीता के लापता होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ खेतों की तरफ पहुंचे और तलाश की। इस दौरान आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों से भी पूछताछ की लेकिन, महिला का कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में संदिग्ध हालात में पड़ी प्लास्टिक की बंधी बोरी को देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब बोरी खोली तो गीता का खून से सना शव मिला। सिर में पीछे की ओर गहरे घाव के निशान थे। सूचना पर एसपी डॉ. ईरज राजा एसओजी व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल करते हुए लोगों से जानकारी ली। छानबीन के बाद पुलिस ने गांव निवासी खेत मालिक सहदेव पाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि काफी समय से महिला उसके खेत से चारा काट रही थी, जिसका वह विरोध कर रहा था। रविवार सुबह भी महिला जब चारा काट रही थी तब उसे मना किया था। अनसुनी पर गीता के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed