{"_id":"5dcef72c8ebc3e550545edcb","slug":"after-all-why-did-not-barat-reach-police-too-unknown-orai-news-knp5260575163","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों नहीं पहुंची बरात, पुलिस भी अंजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर क्यों नहीं पहुंची बरात, पुलिस भी अंजान
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। मुख्यमंत्री की योजनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन कितना गंभीर है इसका पता इसी से चलता है कि गुरुवार को सामूहिक विवाह समारोह में वर पक्ष बरात लेकर ही नहीं पहुंचा। जिस पर कन्या पक्ष के लोगों ने दहेज मांगने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी थी। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक मामले की सच्चाई नहीं जान सकी है। एसओ कैलिया योगेंद्र पटेल का कहना है कि लड़के वाले घर पर नहीं मिले है, जिस कारण आरोपों के संदर्भ में पूछताछ नहीं हो सकी है।
बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन योजना के तहत कोंच ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित शादी समारोह में एक दुल्हन हाथों में मेंहदी लगाए देर शाम तक बैठी रही पर वर पक्ष बरात लेकर नहीं पहुंचा। जिस पर लड़की के पिता ने थाने पहुंचकर वर पक्ष पर दहेज में दो लाख रुपये व बाइक मांगने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। लड़की के पिता का कहना है कि यदि लड़के वाले कहते तो वह सामूहिक विवाह से अलग भी शादी करने को राजी थे, लेकिन दहेज की रकम व बाइक देना उसके वश में नहीं है।
थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों की शादी करीब एक साल पहले तय हुई थी। लड़के व लड़की के बीच फोन पर बातचीत होने की भी जानकारी मिली है। ऐसा क्या हुआ कि वर पक्ष बारात लेकर नहीं पहुंचा, इसकी जांच की जाएगी। दरोगा को लड़के वालों के घर भेजा गया था पर कोई मिला नहीं। यदि वाकई दहेज की बात होगी तो एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी भी की जाएगी। वहीं इस मामले में एसडीएम अशोक कुमार का कहना पुलिस जांच कर रही है, यदि शिकायत सही पाई गई तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।