{"_id":"67fea8ad228c9b54260a4587","slug":"after-a-quarrel-with-his-wife-he-consumed-poison-and-died-orai-news-c-224-1-ori1001-128079-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद खाया जहर, मौत
Wed, 16 Apr 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
कोंच। युवक ने पत्नी से विवाद के बाद जहर खा लिया। रास्ते में जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसने फोन पर परिजनों को जानकारी दी। परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह किसी काम से कोंच आया था और जहर खाकर घर लौट रहा था। परिजनों ने बताया कि वह शराब पीकर पैसे उड़ाया था। जिसका पत्नी विरोध करती थी।
कोतवाली क्षेत्र के चमरसेना गांव निवासी श्याम किशोर कुशवाहा उर्फ श्यामा (44) अपनी पत्नी रुक्मिणी के साथ बाहर रहकर पानी पूरी का धंधा करता था। शराब पीकर पैसे उड़ाने से उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता था। पत्नी के कहने पर वह परिवार संग चार दिन पहले गांव आ गया था। मंगलवार सुबह श्याम किशोर बाइक से कोंच आया था तभी उसने जहर खा लिया। इसके बाद वह बाइक लेकर घर लौट रहा था। तभी पड़री गांव के पीछे स्थित नहर पुल के पास उसकी तबियत बिगड़ गई है और वह गश खाकर गिर पड़ा।
उसने फोन पर परिजनों को जानकारी दी और बोला कि उसने जहर खा लिया है और वह पुलिया के पास पड़ा है। परिजन तुरंत पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके एक बेटी है। परिजनों ने बताया कि शराब का लती था, इसी बात पर पत्नी से विवाद के चलते उसने आत्महत्या की है। उसके एक बेटी है। कोतवाल विजय कुमार पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है।