फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After a dispute with his wife, the doctor hanged himself and committed suicide.

Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद डॉक्टर ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 01 Oct 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the doctor hanged himself and committed suicide.
फोटो - 09 मृतक डॉ. सचिन आर्या की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
उरई। सुशील नगर में सोमवार रात पत्नी से विवाद के बाद डॉक्टर ने घर के कमरे में लगे हुक से रबड़ का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब पत्नी कमरे में पहुंची तो पति को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर निवासी डॉ. सचिन आर्या (42) रामपुरा सीएचसी में 12 वर्षों से होम्योपैथिक डॉक्टर के रूप में तैनात थे। वह प्रतिदिन उरई से आते-जाते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात को डॉक्टर ने परिजनों के साथ खाना खाया और वह पत्नी रीना को कमरे में छोड़कर दूसरे कमरे में चले गए।
विज्ञापन

इसी दौरान डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। भाई गगन ने बताया कि सचिन का पत्नी से विवाद हो गया था। इसी के चलते वह तनाव में थे। इसके अलावा उनका कोई विवाद नहीं था। घरेलू कलह के चलते ही उन्होंने फंदा लगाकर जान दी है। उनकी दो बेटियां हैं। डॉक्टर की मौत से पिता हरिशंकर, मां सरोज , पत्नी रीना सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अंजन सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed