{"_id":"69ed0ff730f929db6c04420a","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-a-young-man-consumed-poison-and-died-orai-news-c-224-1-ori1005-143462-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाया, मौत
विज्ञापन
उरई। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
झांसी जनपद के गरौठा थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ा निवासी शैलेंद्र राजपूत (30) ट्रैक्टर चालक था और वर्तमान में अपने परिवार के साथ हमीरपुर जनपद के कस्बा राठ में रह रहा था। शुक्रवार रात को उसका पत्नी पिंकी से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही, जिसके बाद पत्नी बच्चों के साथ सोने चली गई।
बताया गया कि देर रात शैलेंद्र ने घर में ही जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर वह मदद के लिए चिल्लाया, जिस पर उसका भाई शशिकांत मौके पर पहुंचा। हालत गंभीर देख उसे पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार शराब को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था।