{"_id":"594ac3d64f1c1b124e8b47d9","slug":"adverse-entry-to-the-executive-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
किसान दिवस मेें मौजूद अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभा कक्ष में किया गया। इसमें किसानों की शिकायतें सुनीं गईं। किसानों को बीजों की एवं कृषि निवेशों की उपलब्धता की जानकारी दी। बैठक में न आने पर अधिशासी अभियंता नलकूप का जून का वेतन काटने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
सीडीओ की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभा कक्ष में किया गया। इसमें पिछले किसान दिवस की 12 शिकायतों की परिपालन आख्या उप कृषि निदेशक ने पढ़कर सुनाई। इसमें टिमरों के किसानों ने शिकायत की कि रामगंगा कमांड द्वारा बनाई गई नालियां ध्वस्त हो गई हैं। सीडीओ ने सिंचाई विभाग, कृषि विभाग और सिविल इंजीनियरिंग की टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उधर, महेवा के किसानों ने ग्रामीण बैंक शाखा न्यामतपुर के आनंद सोनकर की शिकायत की। सीडीओ ने अग्रणी जिला प्रबंधक को स्थानांतरण कराने के निर्देश दिए। कई जगहों पर जमीन पर रखे ट्रांसफार्मरों की शिकायत आई। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ट्रांसफार्मर जमीन से तुरंत हटवाने को कहा गया। किसान दिवस में कुल 42 शिकायतें आईं। इनका 15 दिन में निस्तारण करने के आदेश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर सीडीओ ने अधिशासी अभियंता नलकूप खंड द्वितीय हरीराम वर्मा का जून का वेतन काटने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। किसान दिवस में सभी विभागों के अधिकारी व किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार, साहब सिंह चौहान, राजवीर सिंह जादौन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट...
वेतन रोकने के निर्देश
उरई। समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने जिला प्रोवेशन विभाग का औचक निरीक्षण किया। तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिला। इनके वेतन रोकने के निर्देश दिए।