फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Adulterated winemaker intercontinental gang caught

मिलावटी शराब बनाने वाला अंतरजनपदीय गिरोह दबोचा

Sun, 18 Apr 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Adulterated winemaker intercontinental gang caught
मिलावटी शराब के साथ पकड़े गए आरोपी एवं जानकारी देते कोतवाल। - फोटो : ORAI
जालौन। कोतवाली पुलिस ने मिलावटी शराब बनाने के अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने बड़ी मात्रा में खाली शीशी, फर्जी रैपर, ढक्कन व यूरिया बरामद की। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों एवं अवैध शराब के सेवन से प्रदेश में लगातार हो रही मौतों को देखते हुए पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। उसे सूचना मिली कि नहर कोठी के पास एक खंडहरनुमा मकान में कुछ लोग मिलावटी शराब बना रहे हैं। कोतवाल उदयभान वर्मा, एसएसआई आनंद सिंह, आबकारी निरीक्षक जितेंद्र श्रीवास, एसआई नीलम सिंह, कांस्टेबल प्रदीप, जितेंद्र, ज्ञान प्रभाकर व कार्तिकेय के साथ छापा मारा।
विज्ञापन

घेराबंदी कर अवनीश निवासी उरगांव, मनीष निवासी पर्वतपुर, रामकुमार निवासी जुलीचंदपुर थाना बरौर, रमाबाई नगर, कुलदीप निवासी कुंवरपुर थाना ललपुरा, हमीरपुर को पकड़ लिया। खंडहरनुमा मकान की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसमें से छह प्लास्टिक की कैन में भरी हुई 110 लीटर मिलावटी कच्ची शराब, 270 क्वार्टर मिलावटी शराब, 1145 वैव रैपर, 1480 ढक्कन, 435 खाली शीशी, 5 किग्रा शराब में नशा बढ़ाने के लिए मिलाई जाने वाली यूरिया एवं काफी संख्या में फर्जी रैपर बरामद किए। कोतवाली लाकर तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल व 600 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी यूरिया मिलाकर मिलावटी शराब तैयार करते थे। बाद में मिलावटी शराब को फर्जी रैपर व ढक्कन लगाकर गांवों में इस मिलावटी शराब की बिक्री करते थे। पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed