फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Administration investigated viral video of cowsheds

गोशालाओं के वायरल वीडियो की प्रशासन ने कराई पड़ताल

Sun, 15 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Administration investigated viral video of cowsheds
उरई। सिरसाकलार व जालौन क्षेत्र में मवेशियों की मौत के वायरल खबर और वीडियो को जिला प्रशासन ने संज्ञान में लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर दोनों ही स्थानों की गोशालाओं में अधिकारियों ने निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि वायरल वीडियो सही नहीं है। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह का कहना है कि सभी गोशालाओं में चारा पानी ही नहीं बल्कि डाक्टरों की टीम भी नियमित देखभाल के लिए लगाई गई है। ऐसे में गोशालाओं में मवेशियों का बड़ी संख्या में मौत की सूचना समझ से परे है।
विज्ञापन

एसडीएम कालपी कौशल सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व सिरसा कलार के अटरा कलार गांव की गोशाला में तीन मवेशियों की मौत का खबर वायरल हुई थी। जिसकी सत्यता जानने के लिए जब टीम अगले दिन मौके पर पहुंची तो पता चला कि गोशाला में सिर्फ एक बीमार मवेशी की मौत हुई थी। फिलहाल गोशाला में डाक्टरों की टीम को निगरानी के लिए लगाया गया है। गोशाला में चारे-पानी की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

वहीं जालौन एसडीएम सुनील कुमार के मुताबिक, क्षेत्र के ग्राम भदवा की गोशाला में मवेशियों की मौत का वीडियो वायरल हुआ था, तब सचिव को जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें पता चला कि जिस मवेशी की मौत बताई जा रही है वह गोशाला का नहीं है, बल्कि वह गांव के किसी पशुपालक का था। गोशाला के सभी मवेशियों में टैगिंग है। इसके बाद भी गोशाला में चारा-पानी का स्टाक चेक किया गया। साथ ही कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि मवेशियों के रखरखाव में किसी तरह की लापरवाही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed