फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Administration alert about Bharat Bandh

भारत बंद को लेकर सतर्कता, पुलिस रही तैनात

Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Administration alert about Bharat Bandh
उरई/कोंच। भारत बंद और अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए जिले में सभी जगह पुलिस और प्रशासन ने सतर्कता बरती। पुलिस युवाओं को अग्निपथ के बारे में समझाती दिखी।
विज्ञापन

उरई मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन, आंबेडकर चौराहा, बस स्टैंड, शहीद भगत सिंह चौराहा, दलगंजन तिराहा, इंदिरा गांधी स्टेडियम और कोचिंग सेंटरों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

कोंच कस्बे में भी कई स्थानों पर पुलिस तैनात रही। नदीगांव थाना प्रभारी/ट्रेनी सीओ गौरव सिंह ने कस्बे का भ्रमण किया। सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवकों को अग्निपथ की जानकारी दी। माधौगढ़ में एसडीएम पुष्कर नाथ सीओ आलोक सक्सेना ने युवाओं को समझाया। दोनों अधिकारी कस्बा और क्षेत्र का दौरा करते रहे। इस दौरान ब्लाक प्रमुख चिंतामन दोहरे, प्रधान विनय प्रताप सिंह, विनय तिवारी, राघवेन्द्र सिंह, नीरज तिवारी, बलवीर पाल आदि मौजूद रहे। रामपुरा कस्बे में सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रही। थाना प्रभारी कमलेश कुमार प्रजापति ने नौजवानों को अग्निवीर योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरस्त रही तीन ट्रेनें, आंदोलन का असर
उरई। अग्निपथ को लेकर देश भर में चल रहे आंदोलन का का असर झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर सोमवार को भी दिखा। जहां रेल प्रशासन ने ग्वालियर बरौनी, बरौनी ग्वालियर छपरा मेल, अहमदाबाद दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया। इसके चलते कानपुर, लखनऊ, फैजाबाद, गोरखपुर, दरभंगा बिहार जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। वही स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है। उधर पुलिस ने स्टेशन पर मुस्तैद रही और गश्त करती रही। सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने भी आरपीएफ और जीआरपी के साथ स्टेशन परिसर का भ्रमण किया और युवाओं को समझाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed