फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Additional director who came to investigate ignored the complaints

Jalaun News: जांच करने पहुंचे एडिशनल डायरेक्टर ने की शिकायतों की अनदेखी

Wed, 26 Jul 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 26 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Additional director who came to investigate ignored the complaints
उरई। मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं की सदर विधायक समेत कई लोगों की शिकायत पर बुधवार को एडिशनल डायरेक्टर डॉ. मुकेश यादव जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि जांच में अधिकांश मामले सही नहीं पाए गए है। वह अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शासन से शिकायत की थी कि वह वह कानपुर में अपना नर्सिंग होम चला रहे हैं। अस्पताल की व्यवस्था एक कनिष्ठ चिकित्सकों के हाथों में सौंप दी गई है। ठेकेदारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी तरह की शिकायतें विहिप नेता ज्ञानेंद्र तिवारी ने भी की थी। अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठीक न होने, चिकित्सकों और स्टाफ के मनमाने तरीके से ड्यूटी करने की शिकायत की थी। शासन के निर्देश पर बुधवार एडिशनल डायरेक्टर डॉ. मुकेश यादव मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने प्राचार्य डॉ. आरके मौर्या और प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। समीक्षा में पाया गया कि ओपीडी में मरीजों की संख्या ठीक है लेकिन आईपीडी में संख्या कम है। सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल में बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए। हालांकि पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने शिकायतों के बिंदुओं पर चर्चा नहीं की। उन्होंने कहा कि ज्यादा शिकायतों होना साबित करता है कि काम हो रहा है। जनप्रतिनिधि शिकायतें करते रहते हैं, उनकी मजबूरी है। वह जनप्रतिनिधि से भी मुलाकात करेंगे। उधर निरीक्षण की सूचना पाकर शिकायतकर्ता ज्ञानेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई मामले जांच अधिकारी को बताने चाहे लेकिन उन्होंने उनकी शिकायतों की अनदेखी की। वह इसकी शिकायत फिर से शासन स्तर पर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed