फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Action will be taken on shops providing child labor

Jalaun News: बाल श्रम कराने वाले दुकानों पर होगी कार्रवाई

Sun, 21 May 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on shops providing child labor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। डीएम द्वारा गठित बाल श्रम व सड़क पर विपरीत परिस्थिति में रहने वाले बच्चों के पुनर्वासन के लिए महिला कल्याण विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, चाइल्ड लाइन और जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।

उरई रेलवे स्टेशन तथा स्टेशन रोड मार्केट में बाल श्रम करने वाले और कूड़ा बीनने वाले व गलियों में विपरीत परिस्थिति में रहने वाले बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें जीआरपी तथा रेलवे सुरक्षा बल, एएचटीयू के प्रभारी बलिराज शाही मौजूद रहे। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि कोई भी दुकान पर 18 साल से नीचे का बच्चा काम करता हुआ पाया जाता है तो उस दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही ऐसे बच्चों के माता-पिता के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। जो अपने बच्चों से बाल श्रम कराते हैं। अभियान के दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र, सदस्य गरिमा पाठक, एसके चौधरी, श्रम अधिकारी जगदीश वर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार, चाइल्ड लाइन की कशिश, महिला कांस्टेबल संगीता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article