फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Action will be taken if you write a test outside CHC

Jalaun News: सीएचसी से बाहर की जांच लिखने पर होगी कार्रवाई

Tue, 31 Dec 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 31 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if you write a test outside CHC
कालपी। एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी के वार्डों व कक्षों का निरीक्षण कर रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिए डॉक्टरों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि सभी जांचें सीएचसी से कराई जाएं। किसी मरीज को बाहर की जांचें न लिखी जाएं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। एसीएमओ ने सीएचसी के निरीक्षण के दौरान ओपीडी व वार्ड में भर्ती मरीजों के हालचाल पूछे।
विज्ञापन

रोगियों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रयोगशाला व लैब के निरीक्षण के दौरान कहा कि जांचों के लिए मरीजों को परेशान न किया जाए। सभी मरीजों की सीएचसी परिसर में ही जांच कराई जाए। कोल्ड चेन में रखी वैक्सीन व दवाइयों के रखरखाव की स्थिति देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने औषधि भंडारण कक्ष तथा औषधि वितरण कक्ष का भी निरीक्षण कर अभिलेखों से दवाइयों का मिलान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि शीतकालीन मौसम की वजह से दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रहना चाहिए।

एक्सरे मशीन कक्ष, ऑक्सीजन की उपलब्धता, प्रसव कक्ष का घूम कर निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश गुप्ता, चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल सचान, डॉ. शेख शहरयार, डॉ. गोपालजी द्विवेदी, चीफ फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार आदि को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य संबंधी सूचनाएं समय पर निर्धारित अवधि में पहुंचाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed