{"_id":"65720d49c21c7e61fb056c1b","slug":"action-should-be-taken-soon-against-the-culprits-in-gogamedi-murder-case-orai-news-c-224-1-ori1001-7908-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गोगामेड़ी हत्याकांड में दोषियों पर जल्द हो कार्रवाई, वर्ना होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गोगामेड़ी हत्याकांड में दोषियों पर जल्द हो कार्रवाई, वर्ना होगा आंदोलन
विज्ञापन
उरई। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में क्षत्रिय भवन में बैठक हुई।
इसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, क्षत्रिय एकता मंच, खंगार क्षत्रिय महासभा, बुंदेली सेना आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की कड़ी निंदा की।
आक्रोशित करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन भी किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन डीएम को देकर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और घटना की सीबीआई जांच करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह सेंगर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोगामेड़ी़ की हत्या से समाज आक्रोशित है। इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाए। अन्यथा समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होगा। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामले की सीबीआई जांच और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है। साथ ही कहा कि हत्याकांड में अंतरराष्ट्रीय साजिश भी हो सकती है। लिहाजा इसकी भी गहनता से जांच की जाए।
विज्ञापन
इस दौरान क्षत्रिय एकता मंच के जिलाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, खंगार क्षत्रिय महासभा के नेता ओमकार ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संगठन मंत्री शशि सोमेंद्र सिंह, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान यागवेंद्र सिंह, मनोज चौहान, पवन तोमर, कपिल चौहान, सूर्यभान सिंह, विकास सेंगर, शिवा तोमर, अजय सेंगर, शनि सेंगर, जयप्रकाश सिंह, राघवेंद्र राजावत, जोगेंद्र राठौर, पवन चौहान, शिवम चौहान व डॉ. अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।