फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accusing the former minister out of college student

पूर्व मंत्री पर आरोप लगाने वाली छात्रा कालेज से बाहर

Mon, 02 Jan 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 02 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Accusing the former minister out of college student
छात्रा हिमांशु के समर्थन में ज्ञापन देने जाते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
माधौगढ़ में छात्रा से बदसलूकी और भविष्य खराब करने की धमकी के लगे आरोप का मामला एक बार फिर गरमा गया है। आरोप है कि पूर्व मंत्री व कालेज प्रबंधक की शह पर उसकी टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र)काटकर घर भेज दिया गया है। सोमवार को पिता के साथ कलक्ट्रेट पहुंची छात्रा ने डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें पूरे मामले की जांच कराकर आरोपी के
विज्ञापन


खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले स्व.बहादुर सिंह इंटर कालेज में पढ़ रही मिहौनी निवासी प्रधान विनोद प्रताप सिंह की पुत्री हिमांशु ने पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप पर आरोप लगाया था। इसमें कहा था कि पूर्व मंत्री ने कालेज में बैठक कर एक दल के पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाया। उसने विरोध किया तो उन्होंने बदसलूकी की और उसका
विज्ञापन


भविष्य खराब करने की धमकी दी। मामला बढ़ता देख पूर्व मंत्री ने अपने समर्थन में छात्र-छात्राओं से जुलूस निकलवाया। सोमवार को इसी मामले को लेकर तमाम छात्र-छात्राओं और परिजनों के साथ हिमांशु कलक्ट्रेट पहुंची। डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि कालेज प्रशासन ने छात्रा की टीसी काटकर घर भेज दी है। विद्यालय से जारी चरित्र प्रमाण पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


में छात्रा पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। ज्ञापन सौंपने वालों ने डीएम से मांग की कि उसका नाम विद्यालय में अंकित कराकर दोषी प्रबंधक व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


अनुशासनहीनता पर निकाला छात्रा को
पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने कभी किसी छात्र या छात्रा को किसी दल विशेष को वोट देने के लिए बाध्य नहीं किया। जिस दल के लिए वोट देने का दबाव बनाने की बात कही जा रही है, उससे वे संबंध भी नहीं रखते हैं। कहा कि छात्रा अनुशासनहीन है, जिसकी वजह से उसे कालेज से निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed