फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accusation of assaulting and molesting a woman after entering the ashram.

Jalaun News: आश्रम में घुसकर महिला से मारपीट और छेड़खानी का आरोप

Fri, 28 Aug 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Accusation of assaulting and molesting a woman after entering the ashram.
उरई। कोतवाली उरई क्षेत्र के एक आश्रम में रहने वाली महिला ने तीन लोगों पर आश्रम में घुसकर मारपीट, छेड़खानी, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शिकायती पत्र के अनुसार महिला परिवार के साथ आश्रम में रहकर मजदूरी करती है। आरोप है कि 20 अगस्त को एक व्यक्ति आश्रम में आया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ अभद्रता की। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर पटक दिया और लात-घूंसों से मारपीट की। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने और छेड़खानी करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक आरोपी के साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे। आश्रम के पुजारी ने विरोध किया तो इन लोगों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और मौके से भाग गए। घटना के समय कुछ लोगों के मौके पर पहुंचने और घटना देखने की बात भी महिला ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक युवक को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed