फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accident,road,DM,crops,animal

अन्ना मवेशियों ने रौंदी 46 बीघा फसल

Thu, 22 Jul 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
accident,road,DM,crops,animal
तिल की फसल चरते मवेशी - फोटो : ORAI
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम उदनपुर में अन्ना मवेशियों ने क्षेत्र के किसानों की उर्द, मूंग, ज्वार, बाजरा, सोयाबीन, तिल व धान की फसल रौंद दी। आक्रोशित किसानों ने लापरवाही का आरोप लगा कर रोष जताया। आरोप है कि गोशाला में व्यवस्था न होने पर अन्ना मवेशी किसानों की फसल बर्बाद कर रहे है। ग्रामीणो ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

उदनपुर गांव में अन्ना मवेशियों ने क्षेत्र के किसानों की 46 बीघा उर्द, मूंग, ज्वार, बाजरा, सोयाबीन, तिल व धान की फसल को रौंद कर नष्ट कर दी। इसमें किसान रवि की 6 बीघे धान की फसल, पप्पू की 4 बीघे उर्द, जितेंद कुमार की 2 बीघे सोयाबीन, सरमन की 3 बीघे मूंग, भगवानदास की 5 बीघे तिल, भान सिंह की 9 बीघे ज्वार, रामखिलावन की 8 बीघे बाजरा, मनोज की 2 बीघे धान, गंगा सिंह की 2 बीघे मूंग, मोहर सिंह की 3 बीघे ज्वार, हरिशंकर की 3 बीघे उर्द की फसल को मवेशियों ने रौंद दी। किसानों का आरोप है, कि अगर गोशाला में जानवर बंद करते है तो प्रधान उनको बाहर निकाल देता है। जो किसानों के लिए अभिशाप बनते जा रहे है। इस संबंध में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि सूचना मिली है, मौके पर कर्मचारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed