फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accident,death,police,FIR,truck

कार व कंटेनर की टक्कर, दो की मौत, दो घायल

Fri, 03 Sep 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
accident,death,police,FIR,truck
मृतक बॉर्बी के घर के बाहर बैठे परिजन - फोटो : ORAI
कोटरा। छतरपुर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास कार व कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार रिश्ते में चचेरे भाई लगने वाले दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। कंटेनर का चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल भर्ती कराया। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चारों कार सवार मैहर देवी दर्शन को जा रहे थे।
विज्ञापन

जनपद के कोटरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सैदननगर निवासी चार युवक मध्यप्रदेश के मैहर देवी मंदिर दर्शन के लिए बुधवार को घर से निकले थे। रात 9 बजे के आसपास जैसे ही उनकी कार छतरपुर से थोड़ा आगे रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार मे सवार ग्राम सैदननगर निवासी बाबी सलौनिया (20) व जितेन्द्र (21) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में ही सवार शिवम विश्वकर्मा (20) और मोहित सलोनिया (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। जितेंद्र और बाबी एक ही परिवार के और चचेरे भाई हैं। घायल भी उन्हीं के परिवार के सदस्य हैं। पुलिस ने बुधवार की देर रात ही कोटरा के सैदनगर में सूचना दी तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। दोनों परिवारों के परिजन देर रात ही सैदनगर के लिए रवाना हो गए। गुरुवार की शाम दोनों के शव सैदनगर पहुंचे। गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं घायलों का झांसी में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र अपने पिता सुरेश की एकलौती संतान था। उसकी मौत से पिता व मां शांती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बाबी का एक बड़ा भाई और बहन भी है। पिता मूलचंद्र पेशे से किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed