{"_id":"628141e28b85db09181dae29","slug":"accident-death-hospital-police-truck-orai-news-knp6969752160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक अनियंत्रित होकर खंदक में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक अनियंत्रित होकर खंदक में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
जेसीबी की मदद से घायलों को निकालती एट पुलिस।
- फोटो : ORAI
एट। ट्रक अनियंत्रित होकर खंदक में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।
एट थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे स्थित टोल के पास ट्रक अनियंत्रित होकर खंदक में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक अनुज सिंह, निवासी खल्ला थाना चुर्खी और क्लीनर अभिषेक निवासी बेला औरैया केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल कर्मचारियों और जेसीबी की मदद से दोनों घायलों को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, उपचार के दौरान जिला अस्पताल में अनुज की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। ट्रक चालक माल लादकर सूरत जा रहा था।
------------
ट्रक में पीछे से घुसी बाइक दो लोग घायल
एट। रामकिशोर ओझा और पूरन लाल ओझा निवासी पुलिस लाइन कॉलोनी कंपू थाना ग्वालियर की बाइक रविवार की सुबह एट थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित जखौली के पास आगे जा ट्रक में जा घुसी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में पड़े घायलों को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। (संवाद)