फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accident,bike

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से छाया मातम

Wed, 02 Dec 2020 09:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
accident,bike
जालौन। बाइकों की भिड़ंत में मां-बेटे की मौत के बाद दुघर्टना में घायल तीसरे बाइक सवार अनंतराम की भी मृत्यु हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गांव में मातम छाया रहा।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ोरी निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र आशाराम (22) मंगलवार की सुबह बाइक से अपनी मां उर्मिला पत्नी आशाराम (50) व चाचा अनंतराम (40) के साथ दौन बिचौली में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे तीनों लोग वापस घर लौट रहे थे। औरैया रोड पर मड़ोरी श्रमदान के पास जैसे ही बाइक मुड़ी तभी जालौन की ओर से औरैया जा रहा तेज रफ्तार बाइक सवार से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में उर्मिला पत्नी आशाराम की मौके पर ही मौत हो गई। जितेंद्र कुमार की उरई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। देर रात घायल चाचा अनंतराम ने भी दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतराम के दो बेटे अरविंद (24) व गोलू (18) हैं। जितेंद्र की पत्नी रीना ने जब पति की मृत्यु की खबर सुनी तो वह बेहोश हो गई। उनका चार साल का बेटा अंश है। मां को रोता देखकर वह भी रो रहा था। आशाराम सदमे की वजह से कुछ नहीं बोल पा रहे थे। उनके पुत्र दीपक (30) छोटू, (21) व रामजी घर के लोगों को सांत्वना देने का प्रयास कर रहे थे। खबर सुनकर गांव के लोग भी घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed