फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accident,bike,hospital,police,CHC

सड़क हादसे में दूसरे घायल ने भी दम तोड़ा, कोहराम

Tue, 18 May 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
accident,bike,hospital,police,CHC
माधौगढ़। सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां केसर देवी, पत्नी संगीता व पुत्रियों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बताते चलें कि सोमवार की रात डिकौली निवासी अर्जुन सिंह (45), गुल्लन सिंह (38) बाइक से डीजल लेने के लिए माधौगढ़ जा रहे थे। जैसे ही मंदिर के पास पहुंचे तभी माधौगढ़ की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। हेलमेट न लगाने से सिर में गहरी चोट के चलते अर्जुन सिंह की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर कोतवाल प्रवीण कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल दूसरे युवक गुल्लन को सीएचसी रामपुरा में भर्ती कराया गया। सिर में गहरी चोट को देखते हुए डाक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन गुल्लन को ग्वालियर ले जा रहे थे पर रास्ते में मिहौना के पास उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते घर में कोहराम मच गया। दो युवकों की एक साथ मौत से गांव में मातम है।
विज्ञापन

--
समय से इलाज मिल जाता तो बच जाती जान
मृतक की पत्नी संगीता कोरोना को कोसती नजर आई। संगीता बार बार यही कह रही थी कि सीएचसी माधौगढ़ कोविड अस्पताल न बनता तो समय रहते मेरे पति को इलाज मिल जाता। तो मेरे पति बच जाते। कोरोना ने मेरे पति को खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मना किया था कि रात को मत जाओ
मृतक के पिता अंगद सिंह बार बार कह रहे थे कि पुत्र गुल्लन से कहा था कि डीजल लेने सुबह जाना। पर उसने बात नहीं मानी। खेत में पानी लगाने की जल्दी उसे मौत की ओर खींच ले गई।

---
पूरे परिवार को झकझोरा
मृतक अर्जुन सिंह मां बाप की अकेली संतान था। उसके पास दस बीघा जमीन है। जिसमें खेती-बाड़ी कर पत्नी सीमा, पुत्र सूरज (28) पुत्री आरती (17) पूजा (14) का भरण पोषण करता था। अर्जुन की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर के रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed