{"_id":"623e061368bcd46412658787","slug":"accidant-orai-news-knp687486382","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
मृतक अंकुश की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/कालपी। ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर व चालक को पकड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। जो टक्कर लगने के बाद टूट गया।
कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के गुलौली गांव निवासी प्राइवेट कर्मी अंकुश पाल (30) गुरुवार को उरई स्थित रिश्तेदारी में आया था। देर शाम वह बाइक से घर जा रहे थे। जब उसकी बाइक कालपी स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका हेलमेट टूट गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि अंकुश दूध डेयरी में प्राइवेट कर्मी था और उसकी 16 जून 2020 में शादी हुई थी। कोई संतान नहीं है। दो भाइयों में वह बड़ा था। उसकी मौत से पिता लालाराम, मां गीतादेवी, पत्नी निधि, भाई प्रांजुल सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।