{"_id":"615b41e48ebc3e1ddd4ddb5d","slug":"accidant-orai-news-knp656305117","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसाकलार। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम भदेख में बाइक सवार किसान को लोडर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी किसान उमाशंकर (50)किसी काम से सोमवार की दोपहर बाइक से कुठौंद जा रहे थे। तभी रास्ते में नैनापुर भदेख मार्ग पर पीछे से आ रही नमस्ते इंडिया प्लांट में लगी लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
राहगीरो ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने घायल को पीएचसी कुठौंद पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरो ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, रास्ते में ही उमाशंकर ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद लोडर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। उमाशंकर की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।