{"_id":"609eb9828ebc3ecc315654be","slug":"accidant-death-woman-jalaun-news-canal-orai-news-knp628304739","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखी नहर में गिरी बाइक, मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखी नहर में गिरी बाइक, मां की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
कोेंच (जालौन)। तेज रफ्तार बाइक सूखी नहर में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार मां और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
शुक्रवार की सुबह सीमावर्ती मध्यप्रदेश के ग्राम सोहन निवासी सुनील रजक अपनी मां शशि (50) को बाइक पर बैठाकर कैलिया होते हुए औरैया जा रहे थे। जैसे ही पीपरी के पास पहुंचे सुनील ने बाइक से संतुलन खो दिया और देखते ही देखते बाइक सड़क किनारे सूखी पड़ी नहर में जा गिरी।
इस हादसे में मां और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कैलिया पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी भेंजा। डॉक्टरों ने शशि को मृत घोषित कर दिया। सुनील का भी उपचार किया गया।
विज्ञापन
कैलिया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनों मांञबेटे किसी रिश्तेदारी में औरैया जा रहे थे।