फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ABVP workers locked DV College

Jalaun News: एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने डीवी कॉलेज में लगाया ताला

Thu, 16 Oct 2025 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
ABVP workers locked DV College
फोटो- 09 डीवी कॉलेज में ताला लगाते एबीवीपी के कार्यकर्ता। संवाद
उरई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उरई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह दयानंद वैदिक (डीवी) कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर रोड जाम कर दी। कार्यकर्ता डीवी कॉलेज को परीक्षा का नोडल केंद्र बनाए जाने से नाराज हैं। प्राचार्य डॉ. राजेश चंद्र पांडेय ने भी समझाने के बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और उन्होंने जाम खुलवाया।
विज्ञापन




प्रांत सह मंत्री चित्रांशु सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले डेढ़ साल से जिला प्रशासन, विश्वविद्यालय प्रशासन व महाविद्यालय प्रशासन को मागों के संबंध में ज्ञापन दे रहा है। इसके बाद भी छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया इसलिए आज यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन

विभाग संयोजक अभय दुबे ने कहा कि यदि महाविद्यालय से नोडल केंद्र हटाने का कार्य तत्काल प्रभाव से न किया तो दोबारा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिला संयोजक सहयोग नामदेव ने बताया कि आज प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद को विश्वविद्यालय द्वारा समिति बनाकर तीन दिन में निस्तारण करने का पत्र प्राप्त होने के बाद ही परिषद ने आंदोलन रोका है। आगे भी यदि छात्र हितों में कोई समस्या आती है तो ऐसे ही परिषद लड़ता आया है और लड़ता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed